CogEval™ विषय में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में स्वागत है

ऐप सहायता के लिए, कृपया cogeval-support@biogen.com पर संपर्क करें।

CogEval आइपैड के किन संस्करणों को सपोर्ट करता है?

CogEval, iPad की 5वीं या इससे बाद की जनरेशन के उन आइपैड को सपोर्ट करता है जिनकी स्क्रीन का आकार 9.7" (24.6 सेमी) या अधिक है। यह iPad मिनी समर्थित नहीं है।

क्या CogEval के साथ कोई अन्य तकनीकी आवश्यकताएँ जुड़ी हैं?

CogEval संस्करण 1.4, iPadOS 14 और इससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कार्य करता है। AirPrint कार्यात्मकता के उपयोग के लिए Wi-Fi आवश्यक है।

मरीज़ का डाटा और परीक्षण परिणाम किस प्रकार संग्रहीत किए जाते हैं?

मरीज़ के डाटा और परिणामों को CogEval में सहेजा या संग्रहीत नहीं किया जाता है। परिणाम, मरीज़ के स्वास्थ्य रिकॉर्ड में मेनुअल ढंग से दर्ज किए जा सकते हैं, और/या किसी Air-Print सक्षम प्रिंटर से प्रिंट किए जा सकते हैं। परिणाम स्क्रीन से निकलते ही, परिणामों को मिटा दिया जाता हैं और उन्हें दोबारा नहीं देखा जा सकता।

समायोजित Z-स्कोर की गणना कैसे की जाती है?

CogEval दो अलग-अलग समायोजित Z-स्कोर की गणना को सपोर्ट करता है, इनमें से एक स्कोर संयुक्त राज्य अमेरिका के एक मानकीय अध्ययन पर आधारित है और दूसरा जापान के एक मानकीय अध्ययन पर। समायोजित Z-स्कोर अपरिष्कृत PST स्कोर पर, ऐप में दर्ज जनसांख्यिकीय आँकड़ों पर, और चुने गए मानकीय मॉडल पर आधारित होते हैं। इनकी गणना एक मानकीय अध्ययन से निकले एक प्रतिगमन मॉडल (रिग्रेशन मॉडल) के आधार पर होती है। आप सेटअप प्रक्रिया के दौरान अमेरिकी या जापानी समायोजित Z-स्कोर गणना चुन सकते हैं।

मैं अमेरिकी या जापानी समायोजित Z-स्कोर गणना के उपयोग का चयन कैसे करूँ?

जब आप पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान संगठन सेटअप कर रहे होते हैं तब आप समायोजित Z-स्कोर चुन सकते हैं। अमेरिकी मानकीय अध्ययन के आधार पर समायोजित Z-स्कोर की गणना के लिए, US विकल्प चुनें। जापानी मानकीय अध्ययन के आधार पर समायोजित Z-स्कोर की गणना के लिए, जापान (Japan) विकल्प चुनें। यदि आप जापान विकल्प चुनते हैं, तो अमेरिकी और जापानी, दोनों प्रकार के समायोजित Z-स्कोर लेबल सहित प्रदर्शित किए जाएंगे।

अमेरिकी मानकीय मॉडल (नॉर्मेटिव मॉडल) किस पर आधारित है?

एक बहु-स्थलीय मानकीय अध्ययन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वस्थ स्वयंसेवकों को नामांकित किया था जिनकी आयु 10 से 89 वर्ष (दोनों वर्ष शामिल) थी। समायोजित Z-स्कोर 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले 270 मरीजों के नमूने के आकार पर आधारित हैं। 270 स्वस्थ स्वयंसेवकों के बीच बच्चों का नमूना आकार छोटा होने के कारण 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शामिल नहीं किया गया है।

जापानी मानकीय निदर्श (नॉर्मेटिव मॉडल) किस पर आधारित है?

एक बहु-स्थलीय मानकीय अध्ययन ने जापान में स्वस्थ स्वयंसेवकों को नामांकित किया था जिनकी आयु 20 से 65 वर्ष (दोनों वर्ष शामिल) थी। समायोजित Z-स्कोर 20 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले 242 मरीजों के नमूने के आकार पर आधारित हैं।

कुछ मरीजों के लिए समायोजित Z-स्कोर में “लागू नहीं” (N/A) क्यों दिखता है?

समायोजित Z-स्कोर केवल उन्हीं व्यक्तियों के लिए सूचित होते हैं जिनकी जनसांख्यिकीय विशेषताएँ उनके संबद्ध मानकीय अध्ययन की रेंज के अंदर होती हैं। अमेरिकी मानकीय मॉडल के मामले में केवल 18 से 89 वर्ष की आयु वाले मरीजों के लिए ही समायोजित Z-स्कोर प्रदर्शित होगा। जापानी मानकीय मॉडल के मामले में केवल 20 से 65 वर्ष की आयु वाले मरीजों के लिए ही समायोजित Z-स्कोर प्रदर्शित होगा।

मैं मेरा एक्सेस कोड भूल गया/ई हूँ। मैं उसे कैसे रीसेट करूँ?

परिणाम देखने और सेटअप स्क्रीन में पैरामीटरों में बदलाव करने के लिए आपका एक्सेस कोड आवश्यक होता है। अपने मरीजों के साथ एक्सेस कोड साझा न करें। यदि आप अपना एक्सेस कोड भूल जाते हैं, तो आप ऐप के अंदर CogEval उपयोक्ता मार्गदर्शिका में दिए गए मास्टर कोड की मदद ले सकते हैं। मास्टर कोड दर्ज करने पर, आपसे एक नया एक्सेस कोड बनाने को कहा जाएगा।

मैंने हाल ही में CogEval को अपडेट किया था और मुझसे फिर पंजीकरण करने को कहा जा रहा है जबकि मैं पहले से CogEval का उपयोग कर रहा था/रही थी। ऐसा क्यों?

CogEval संस्करण 1.3 से शुरू करते हुए, ऐप में एक-बारगी, इन-ऐप नामांकन प्रक्रिया शामिल है। अब आपको वेब के माध्यम से पंजीकरण करने और HCP आइडेंटिफ़ायर की प्रतीक्षा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पिछली पंजीकरण जानकारी स्थानांतरित नहीं की गई थी; इसलिए, मौजूदा CogEval सदस्यों को दोबारा पंजीकरण कराना होगा।

मैं ऐप के लिए तकनीकी सहायता कैसे प्राप्त करूँ?

यदि आपको कोई तकनीकी समस्या हो रही है तो कृपया cogeval-support@biogen.com पर संपर्क करें।

  1. Rao SM, Losinski G, Mourany L et al. Processing speed test: Validation of a self-administered, iPad-based tool for screening cognitive dysfunction in a clinic setting. Multiple Sclerosis Journal 2017; 23: 1929-1937.